तेज बारिश के बाद दो मंज़िला मकान ढहने से अस्पताल पहुंची महिला


 

 

बीती रात तेज बारिश के कारण दो मंजिला मकान गिरने से एक महिला घायल हो गई। जिसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना एमपी के मुरैना की है। इस बात की जानकारी मिलते ही पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम चेयरमैन, कलेक्टर, एसपी, निगम महापौर, सभापति, निगम आयुक्त समेत नगरीय निकाय का अमला मौके पर पहुंचा। निगम चेयरमैन ने जहां पीड़ित को ढांढस बंधाया। वहीं प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। जानकारी के मुताबिक मुरैना शहर के बड़ोखर क्षेत्र में सीताराम टैगोर के दो मंजिला मकान के पीछे का एक हिस्सा ढह गया। इस दौरान घर में काम कर रही महिला इसकी चपेट में आकर घायल हो गई। दरअसल बीती देर रात तक हुई बारिश के कारण मकान ढहने की बात सामने आ रही है। मकान मालिक के की माने तो उसके घर के बगल में पड़ी खाली जमीन के मालिक ने तलघर के लिए खुदाई कर दी है। इस पर निर्माण न होने से कई मकानों पर संकट आ गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि वस्तुस्थिति को देखकर कार्रवाई करेंगे।-


By - sagartvnews

10-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.