सागर-बेटी से सौतेला पिता करता रहा गलत काम, तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर जिले की बीना थाना पुलिस ने सौतेले पिता पर मासूम बेटी से गलत काम करने का मामला दर्ज किया है। सौतेली माँ को भी इसकी जानकारी थी वह भी अपने पति का साथ देती रही।
मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व में बीना थानांतर्गत गांव में रहने वाली पीड़ित बच्ची की मां का निधन करीब 4 साल पहले हो गया था। तो उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी, कुछ समय बाद पिता की भी मौत हो गई। इसके बाद सौतेली मां ने दूसरी शादी कर ली थी। दोनों बच्चियों को साथ लेकर वह विदिशा जिले के एक कस्बे रहने चले गए थे। जहां तीन चार माह से सौतेला बाप 11 साल के बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। इसकी जानकारी मां को होने के बाद भी उसने विरोध नहीं किया। साथ ही बच्ची के साथ मारपीट करते थे। जब बच्ची की हालत बिगड़ने लगी तो सौतेले मां-बाप पीड़ित बच्ची और उसी छोटी बहन को वापिस उसके मां-बाप के गांव में लावारिश छोडक़र चले गए। जब गांव वालों के बच्चियों को देखा तो बच्चियों की परिजनों को सूचना दी और फिर घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया।
बीना पुलिस ने सौतेले मां-बाप के खिलाफ शून्य पर धारा 363, 376 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है अब डायरी संबंधित थाने भेजी जाएगी।


By - Sagar tv news

11-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.