सागर-करवाचौथ पर पति ने नहीं मानी पत्नी की हेलमेट पहनने की बात,और फिर... || SAGAR TV NEWS ||


 

करवा चौथ पर पति पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा खरीदारी की और इसके बाद दोनों बाइक से अपने घर के लिए रवाना हो गए, बाइक पर बैठने से पहले पत्नी ने पति से बाजार से नया हेलमेट खरीदकर पहनने और फिर घर चलने के लिए बोला था लेकिन पति ने उसकी बात नहीं मानी और फिर रास्ते में सड़क हादसा होने की वजह से पति के सर में गंभीर है तो पत्नी को भी घायल हुई है दोनों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया। मामला सागर जिले के गौरझामर थाना क्षेत्र का है जहां बरकोटी के पास बाइक कुत्ते से भिड़ गई थी जिसकी वज़ह से बाइक चालक उछल कर सड़क पर गिरा और उसके सर में चोट आई है अगर राजा हेलमेट पहन कर के बाइक चला रहा होता तो शायद इतनी गंभीर चोट नहीं आती। बता दें कि नरसिंहपुर जिले के राजा बाल्मिक अपनी पत्नी निशा को लेने सागर के इतवारी टोरी पर आया था करवा चौथ के पर्व को देखते हुए दोनों गुरुवार की सुबह अपने घर लौट रहे थे शाम को पर्व मनाने की तैयारी थी । लेकिन घर पहुंचने से पहले ही सड़क हादसे का शिकार हो गए मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी राहुल मिश्रा और केके मिश्रा ने प्राथमिक उपचार किया और उन्हें सुरखी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए लेकिन हालत गंभीर होने पर सागर रेफर कर दिया गया था।


By - Sagar tv news

13-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.