सागर SP तरुण नायक के लिए IAS पत्नी प्रीति मैथिल ने करवा चौथ का व्रत किया


 

 

सागर कलेक्टर रही आईएएस प्रीति मैथिल नायक ने अपने पति एसपी तरुण नायक के साथ करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया, करवा चौथ पर्व पर आईएएस प्रीति मैथिल
शांति समृद्धि और खुशहाली के प्रतीक हरे रंग की साड़ी मैं बेहद ही सुंदर नजर आ रही हैं तो वही उनके पति यानी कि एसपी तरुण नायक भी काले रंग के पठानी कुर्ता पजामा में काफी जच रहे हैं ।

करवा चौथ पर्व मनाते आईएएस प्रीति मैथिल ने खुद सोशल मीडिया पर पति पत्नि की ये खूबसूरत फोटो शेयर की है । सबसे पहली फोटो में प्रीति मैथिल घर के अंदर सिर पर पल्लू डालकर बैठी हुई है तो अगली फोटो में वे तरुण नायक को तिलक लगाते नजर आ रही हैं तो एक और फोटो में प्रीति मैथिल चलनी से चांद का दीदार करती नजर आ रही हैं, फिर एक अन्य फोटो में दोनों पति पत्नी साथ में बैठे नजर आ रहे हैं, इस फोटो में प्रीति मैथिल के हाथ में एक धार्मिक पुस्तक है । इन फोटो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है वही दोनों के लिए उनके प्रशंसकों द्वारा शुभकामनाएं और बधाइयां दी जा रही हैं ।

बता दें कि गुरुवार को करवा चौथ का पर्व था । करवा चौथ का व्रत हर सुहागिन के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है और पति की लंबी उम्र के लिए वह करवा चौथ पर निर्जला व्रत रखती हैं शाम को चांद निकलने पर सोलह सिंगार कर सुहागन के जोड़े में चांद का दीदार कर पूजा अर्चना करती हैं ।


By - sagartvnews

14-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.