सागर-बहुचर्चित प्रतिष्ठा शर्मा मामले में पुलिस ने सास को गिरफ्तार कर जेल भेजा || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर की बहुचर्चित प्रतिष्ठा शर्मा मामले में पुलिस ने दूसरी गिरफ्तारी की है बता दें कि मृतिका प्रतिष्ठा शर्मा की सास को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जैसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है बता दें कि 1 महीने पहले गोपालगंज थाना क्षेत्र के श्री राम नगर में नवविवाहिता प्रतिष्ठा शर्मा उर्फ ऊर्जा की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गई थी उसके शरीर पर चोट के निशान थे जिन्हें देखते हुए प्रतिष्ठा के मायके पक्ष के लोगों ने मर्डर के आरोप लगाए थे जिसकी जांच सागर सीएसपी को सौंपी गई थी पीएम रिपोर्ट आने के बाद धारा 304 बी दहेज हत्या के तहत मामला दर्ज किया था जिसमें मामला दर्ज करने के बाद मृतिका के पति पुनीत शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था वहीं अब यह उसकी सास सुनीत बंदना शर्मा की गिरफ्तारी की गई है ।
बता दें कि इसके पहले गुरुवार को जिला न्यायालय ने अग्रिम जमानत खारिज कर दी थी अग्रिम जमानत आवेदन पर बल ना देने के कारण न्यायालय ने जमानत याचिका खारिज की थी । जिसके बाद यह गिरफ्तारी की गई है


By - Sagar tv news

14-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.