सांस्कृतिक कार्यक्रम में बालाओं ने फ़िल्मी गानों पर लगाए जमकर ठुमके


 

 

सांस्कृतिक कार्यक्रम में बालाओं को बुलाकर अश्लील डांस कराये जाने का मामला सुर्ख़ियों में है। फ़िल्मी गानों पर जमकर ठुमके लगाए गए। तस्वीरें एमपी के छतरपुर के जलविहार मेले की हैं। दरअसल छतरपुर में दीपावली से पहले सालों पुराना प्रसिद्ध मेला जलविहार लगता है। लेकिन इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम के मंच पर अश्लील डांस करा दिया गया। मेला जलविहार आसपास के इलाकों में काफी प्रसिद्ध माना जाता है। जो इस बार 7 अक्टूबर से शुरू होकर 23 अक्टूबर को समाप्त होना है। इस मेले में हर दिन नगर पालिका परिषद के प्रांगण में परिषद द्वारा अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जिसमें बीती रात आर्केस्ट्रा का आयोजन। जहां ऑर्केस्ट्रा के साथ-साथ फिल्मी गानों पर बालाओं द्वारा अश्लील डांस भी किया। यही नहीं दर्शकों के अलावा नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारियों और कई भाजपा नेताओं ने भी डांस को देखा। वहीं युवती के डांस के दौरान दर्शकों के बीच से एक युवक मंच पर पहुंचकर नोट उड़ाने ल। जिसे आयोजकों ने उसे आनन-फानन में मंच से नीचे भगाया। देर रात तक चले एक नाच में विवाद की स्थिति भी बनी। जहां पुलिस को भीड़ को तितर बितर करना पड़ा। बताया गया इस साल ये मेला शुरू से ही विवादित रहा है।
छतरपुर के प्रसिद्ध ऐतिहासिक मेला जलविहार में सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर आर्केस्ट्रा में फिल्मी फूहड़ गानों पर बालाओं द्वारा किये गये अश्लील डांस को लेकर नगरपालिका की जमकर किरकिरी हो रही हैं। वहीं कांग्रेस ने भी इस आयोजन को बेहद फूहड़ और आपत्तिजनक बताया। और शिकायत की बात कही।-


By - sagartvnews

17-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.