बस की वजह से युवक परिवार से बिछड़ा, गुस्साए लोगों ने घंटों लगाया जाम


 

 

यात्री बस ने बाइक को ऐसी टक्कर मारी की युवक की जान निकल गयी। वहीं दूसरा घायल हुआ है। घटना से गुस्साए लोगों ने करीब चार घंटे तक हाईवे को जाम कर दिया। जिससे कई लोग परेशान हुए। घटना एमपी के भिंड ग्वालियर नेशनल हाईवे 719 की है। जहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित यात्री बस ने बाइक में टक्कर मारी थी। दूसरा गंभीर घायल युवक को इलाज के लिए मालनपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक ग्वालियर जिले के आंतरी थाना अंतर्गत एराया गांव के रहने वाले सोहन उर्फ रानू चौहान और गौरव चौहान बाइक से जा रहे थे। तभी मालनपुर इंडस्ट्रियल एरिया के पास हाईवे किनारे स्थित भदौरिया टावर के पास बस ने बाइक ऐसी टक्कर मारी की जिससे बाइक सवार रानू चौहान का दम निकल गया। इसके बाद आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। जिन्होंने घायल गौरव चौहान को मालनपुर स्थित अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतक रानू के घर सूचना
दी। मौके पर पहुंचे परिजनों के साथ स्थानीय लोगों ने हाईवे को जाम कर दिया था। उनका आरोप था की घटना के आधा घंटे तक दोनों घायल युवक सड़क पर तड़पते रहे लेकिन पुलिस प्रशासन का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। मृतक को समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच सकती थी।
इस बात की सूचना मिलते ही गोहद एसडीएम, एसडीओपी, मेहगांव एसडीओपी, मालनपुर पुलिस एंडोरी थाना समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। और प्रशासनिक अधिकारीयों ने पीड़ित परिवार को समझाने की कोशिश की। आश्वासन मिलने पर लोगों ने जाम खोला।--------
इसको लेकर गोहद एसडीएम शुभम शर्मा ने जानकारी दी।


By - sagartvnews

18-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.