पेट्रोल टैंकर को चुराकर सड़क पर पलटाया इसके बाद लोगों ने लूट लिया पेट्रोल


 

कुछ लोगों ने एक पेट्रोल से भरे हुए टैंकर को चुरा लिया। और उसे लेकर भाग निकले लेकिन डर की वजह से उन्होंने टैंकर की पलटा दिया। जिससे सड़क पर पेट्रोल बह निकला। इसके बाद तो पेट्रोल की वो लुटाई शुरू हुई की क्या छोटे क्या बड़े सभी के सभी पेट्रोल लूटने के लिए पहुँच गए। मामला यूपी के अलीगढ़ के थाना इगलास क्षेत्र अंतर्गत मंडी रोड का है। टैंकर का पीछा कर रहे ट्रक ड्राइवर और हैल्पर बुरी तरह से घायल हो गए। बताया गया की टैंकर के दो चेंबरों में डीजल और पेट्रोल भरा हुआ था। जिसका सारा पेट्रोल बह गया। मौके पर पहुंची पुलिस इस टैंकर को थाने ले गयी थी। वहीं पेट्रोल टैंक पलटने की सूचना पर दर्जनों की संख्या में लोग पहुंचे थे। ये नज़ारा काफी अलग ही था लोग पेट्रोल लूटने की होड़ में डटे हुए थे।
बताया जा रहा है की इस पेट्रोल की लुटाई में लोग घरों से बर्तन लेकर आये। जिसको जो सामान मिला वो उसमें पेट्रोल भरकर ले गया। इस दौरान सबसे बड़ी लापरवाही सामने ये आई की कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था।
जानकारी के मुताबिक ट्रक चलाने वाला ड्राइवर और कंडक्टर इगलास कस्बे के गौंडा मोड़ पर टिक्की खाने के लिए टैंकर खड़ा करके बैठे थे। तभी अचानक कोई अज्ञात व्यक्ति मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। दोनों ने उसका पीछा किया। जहां घबराहट में अज्ञात शख्स टैंकर को मंडी के पास खाई में छोड़कर फरार हो गया था। 


By - sagartvnews

18-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.