गरीब पात्रों को मिला नहीं पीएम आवास योजना का लाभ जबकि अपात्रों को मिल गया


 

वैसे तो सरकार गरीबों के लिए कई योजनाएं बनाती है। लेकिन जब उन्हें ही इसका लाभ न मिले तो इसका क्या मतलब। हम बात कर रहे हैं। एमपी के मुरैना जिले के पोरसा तहसील के डोंडरी गांव और पाल पंचायत की, जहाँ कई ऐसे लोग हैं जिन्हे पात्र होने के बावजूद पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिला। जबकि यहां दर्जनों ऐसे गरीब हैं। जिनके पास बीपीएल के कार्ड हैं। बावजूद इसके इन गरीबों के नाम पीएम आवास की सूची में कभी नहीं आ सके। जिसके वजह से यह परिवार आज भी कच्ची झोंपड़ियों में ही गुजर बसर करने को मजबूर हैं। इनकी शिकायतें और मांग कभी पूरी नहीं हो सकी।
बताया गया की डोंडरी गांव और पाल पंचायत में एक दर्जन के करीब ऐसे गरीब परिवार हैं। जिनके पास अपना कोई पक्का मकान नहीं है। और वो कच्ची झोंपड़ियों में जीवन बिता रहे हैं। शासन ने ऐसे गरीबों के लिए पीएम आवास योजना शुरू की है। जिससे गरीबों के खुद का पक्का मकान होने का सपना साकार हो सकता। लेकिन डोंडरी के इन परिवारों के नाम कभी इस सूची में नहीं आ सके हैं। जबकि ऐसे लोगों को पात्र बता कर उन्हें लाभ दे दिया जो की अपात्र हैं। इस बात को वर्तमान सरपंच ने भी स्वीकार किया। जो अब इन परिवारों को आवास की सूची में शामिल करने की बात कह रहे हैं।
ऐसा ही हाल पाल पंचायत में भी है। जहाँ गरीबी में जीवन यापन करने वालो के नाम पीएम आवास की सूची में नहीं आ सके। कई बार शिकायत करने पर भी कुछ नहीं हुआ। सुनिए ग्रामीणों का क्या कहना है।-


By - sagartvnews

20-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.