सागर- करीब 2 करोड़ की जमीन पर से हटाया अतिक्रमण, बना रखा था भैंसों का तबेला


 

 


सागर जिले के खुरई थाना इलाके में एक बार फिर से अतिक्रमण हटाने की मुहीम तेज हो गयी है। जिसके तहत तलैया नाका क्षेत्र में प्रशासन ने करीब एक एकड़ जमीन से अतिक्रमण हटाया। जिसकी कीमत करीब दो करोड़ रूपये है। कार्यवाई के दौरान खुरई एसडीएम मनोज कुमार चौरसिया और तहसीलदार इसरार अहमद खान, नपा सीएमओ दुर्गेश सिंह के साथ भारी पुलिस बल मौजूद था। जहां तलैया नाका इलाके में सरकारी जमीन से कब्जा हटाया गया। दरअसल शिकायत मिली थी कि चाचा अनिल घोषी और भतीजे दिलीप घोषी ने तकरीबन एक एकड़ जमीन पर कब्जा कर भैंसों का तबेला बना रखा है। इसके बहुत बड़े भाग पर पक्का निर्माण भी कर लिया था। पक्के निर्माण को नगर पालिका ने बुल्डोजर से ध्वस्त कर दिया। बताया गया की कब्जा पिछले 20 साल किए हुए थे।
वहीं एसडीएम मनोज चौरसिया ने बताया कि अनिल घोषी और दिलीप घोषी ने 0.34 हेक्टेयर सरकारी जमीन जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ बताई जा ही है।उससे अतिक्रमण हटाया।


By - sagartvnews

20-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.