ज्वेलर्स में सेंध लगाकर चोरों ने उड़ाया 20 लाख का सामान,तो डिग्गी से 60 हजार किये पार


 

 

दो अलग-अलग घटनाओं में जहाँ एक दुकान में सेंध लगाते हुए चोर बीस लाख रूपये के नकदी और जेवर चुरा ले गए। वहीं दूसरी घटना में चोरों ने बाइक की डिग्गी से बैग पार कर दिया। पहली घटना एमपी के राजगढ़ जिले की है तो दूसरी खरगोन जिले की। बता दें की राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में चोरों ने सराफा बाजार स्थित आभूषणों की दुकान को निशाना बनाते हुए 20 लाख का माल उड़ा ले गए। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया गया की संजय राजेश सराफ की सोने-चांदी की दुकान में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। जब सुबह कर्मचारी दुकान खोलने पहुंचा तो देखा कि अंदर के ताले टूटे हुए थे। सामान बिफरा पड़ा हुआ था। औऱ जेवर समेत कई सामान गायब थे। इसकी सूचना उसने मालिक को दी। जिन्होंने पुलिस में की शिकायत की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। चोर मिनी बेल्डिंग मशीन और ड्रिल मशीन वहीं छोड़ गए। दुकान मालिक के मुताबिक चोर छत के रास्ते से दुकान के अंदर घुसे थे। करीब 20 लाख की चोरी हुई है। फ़िलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर जाँच में जुटी है।
वहीं दूसरी घटना खरगोन के सनावद की है जहां पेट्रोल डलवाने आए किसान के बाइक की डिग्गी में रखे बैग को चोर ने पार कर दिया। जिसमें 60 हजार रूपए समेत कई जरूरी कागजात थे। पेट्रोल भराने के दौरान अज्ञात चोर ने घटना को अंजाम दिया। तस्वीरें सीसीटीवी में भी कैद हुई हैं। पीड़ित किसान की शिकायत पर पुलिस ने बदमाश की तलाश शुरु की है।


By - sagartvnews

20-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.