Mobile दुकान में पुलिस अधिकारी से अनजाने में चली बंदूक, Goli जा लगी युवक को


 

एक मोबाइल की दुकान में अचानक से उस समय अफरा तफरी मच गयी जब पुलिस अधिकारी से अनजाने में उसकी बन्दूक से गोली चल गयी जो एक युवक को जा लगी। हैरान करने वाली ये घटना पंजाब के अमृतसर से सामने आई है। जानकारी के मुताबिक यह गोली दुकान में काम कर रहे एक युवक को जा लगी। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं इस घटना के बाद पुलिस अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया गया की पुलिस अधिकारी की सरकारी पिस्टल से गोली चल गई थी।
दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है। कि अमृतसर में एक पुलिसकर्मी अपनी जेब से पिस्टल निकालकर काउंटर पर रखता नजर आ रहा है। वहां रखने के बाद वो अपनी सरकारी पिस्टल को बार-बार छू रहा है। और किसी को दिखा रहा है। इसके अलावा ये भी देखा जा सकता है की वह इस दौरान कई बार पिस्टल काउंटर पर घुमाता है। तभी अचानक मिसफायर हो जाता है। और गोली चलने से वहां काम कर रहे एक युवक को लग जाती है।


By - sagartvnews

21-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.