सागर- मंडी के गेट पर ताला डालकर किसानों का प्रदर्शन,खाद न मिलने से परेशान


 

सागर जिले के खुरई की नई उपज मंडी के गेट पर ताला लगाकर सैकड़ों किसानों ने हंगामा कर दिया। किसान खाद न मिलने से नाराज थे। जिससे मंडी में आने जाने वाले किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंडी के गेट बंद की सूचना मिलते ही खुरई शहरी पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाइश देने के बाद गेट खोला गया। दरअसल किसानों को इस समय रवि की फसल की बोनी के लिए खाद की जरूरत है। लेकिन किसानों को खाद नहीं मिल रही है। स्टॉक कम होने की वजह से खाद वितरण में परेशानी हो रही है। किसानों ने बताया कि वे कुछ बोरी खाद के लिए कई दिनों से चक्कर काट रहे हैं। महिला किसान भी के घर में बच्चों को छोड़ कर खाद की लाइन में लगने को मजबूर हैं।
कई किसानों ने तो खाद वितरकों पर ही कालाबाजारी करने का आरोप लगाते हुए बताया कि 2 से 10 बोरी खाद के लिए छोटे किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। जबकि बड़े किसानों को और ब्लैक में खरीदने वालों को आसानी से खाद मिल रहा है। जबकि खाद वितरण केन्द्र प्रभारी ने अपनी अलग ही समस्या बताई है


By - sagartvnews

29-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.