सागर-पुलिस कस्टडी मामले में एसपी का बयान,दोषी कर्मचारियों पर कार्यवाई ! || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर जिले के जैसीनगर थाने के अंदर आरोपी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस इसे कथित फांसी की घटना बता रही है। तो वही मृतक युवक के पिता का आरोप है कि उनका बेटा जिस नाबालिक लड़की को भगा ले गया था उसके परिजनों और पुलिस ने मिलकर मारपीट की है । जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसमें मजिस्ट्रियल जांच करवाई जा रही है प्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट हर्षवर्धन धाकड़ इसकी जांच कर रहे हैं एसपी का कहना है मजिस्ट्रियल जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उस कर्मचारी पर कार्यवाही की जाएगी ।

मंगलवार की दोपहर जैसीनगर पुलिस अपहरण के आरोपी क्रतेष पटेल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची थी। जहां बताया गया कि युवक ने थाने के गार्ड रूम के अंदर तोलिया से फंदा बनाकर पंखे से लटक गया । प्राथमिक उपचार किया लेकिन उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई जिसके बाद सागर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस की मदद से आरोपी युवक को जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

वही इस मामले में एसपी तरुण नायक का कहना है की थाने में फांसी की घटना संज्ञान में आई थी जिसकीज्यूडिशियल जांच करवाई जायेगी इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा उस कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही होगी।


By - Sagar tv news

01-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.