सागर-जैसीनगर कस्टडी मामले में मानव आयोग ने आईजी से एक महीने में मांगी रिपोर्ट ! || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर जिले के जैसीनगर पुलिस थाने के गार्ड रूम में एक युवक ने सुसाइड कर लिया था। मृतक क्रतेश पटेल के परिजनों ने बुधवार को सड़क पर जाम लगाकर करीब 9 घंटे तक जाम लगाए रखा। मामला काफी तूल पकड़ गया है। इसमें मृतक के परिजनों ने मर्डर के आरोप भी लगाए हैं वहीं इस मामले में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के सदस्य मनोहर ममतानी ने संबंधितों से जवाब मांगा है। इसमें आईजी सागर से एक महीने में फैक्चुअल रिपोर्ट देने की बात कही है।
गौरतलब है की जैसीनगर थाने में अपहरण के आरोपी युवक कृतेश पटेल फंदे से झूल गया था। उसे आनन् फानन में जैसीनगर अस्पताल लेकर गए। सीपीआर भी दिया गया लेकिन उसकी जान जा चुकी थी। इस मामले में मृतक के परिजनों ने मर्डर जैसे गंभीर आरोप लगाए। वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने एसपी की अनुशंसा पर मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिये हैं। इसमें मप्र मानव अधिकार आयोग ने पुलिस महानिरीक्षक, सागर पुलिस रेंज से प्रकरण की जांच कराकर प्रकरण के सभी सुसंगत दस्तावेजों की छायाप्रतियों समेत एक महीने में तथ्यात्मक प्रतिवेदन यानी (फैक्चुअल रिपोर्ट) मांगी है।-----


By - Brijendra Rakwar jaisinagar

02-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.