ढाई फीट के अजीम को मिल गई 3 फीट की दुल्हनिया CM योगी और सलमान तक से लगाई शादी की गुहार


 

 

उत्तर प्रदेश के शामली के रहने वाले ढाई फीट के अजीम अंसारी को तो आप जानते ही होगें, अंसारी का दूल्हा बनाने का सपना आखिरकार पूरा हो गया हैं। हापुड़ की रहने वाली 3 फीट की बुशरा बुधवार को अंसारी की दुल्हन बनी। बड़ी धूम-धाम के साथ दोनों का निकाह हुआ। अंसारी की इस खुशी में उनके कई करीबी रिश्तेदार और आस-पास के लोग शामिल हुए। अजीम की बारात धूम-धाम से निकली। दूल्हें बने अजीम को देखने के लिए आस-पास के इलाके से भारी भीड़ जमा हुई। अजीम काफी वक्त से अपनी शादी को लेकर परेशान थे। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी शादी के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और इलाके के एसएचओ तक से अपने लिए दुल्हन तलाशने की गुहार लगा चुके थे।अजीम की अपील का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ, जिसके बाद अजीम रातों रात सोशल मीडिया पर फेमस हो गए और उन्हें देश के कोने-कोने से रिश्ते आने शुरू हो गए।और अब उनकी शादी हो ही गयी थय जब अजीम बारात लेकर घर से निकले तो उनके पिता ने उन्हें गोद में उठा लिया। इस दौरान उन्होने परिवार और आस-पड़ोस के लोगों से कहा कि मैं आज निकाह करके अपनी बेगम लेने जा रहा हूं, आखिरकार आल्लाह ने मेरी सुन ली है।हापुड़ में नमाज-ए-जौहर अजीम का निकाह एक वकील और दो गवाहों की मौजूदगी में 5100 रुपये मेहर के साथ कराया गया। अजीम और बुशरा दोनों बेहद खुश नजर आए। दोनों के निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। लोग दोनों को ठेर सारी बाधाईयाँ दे रहे है


By - sagartvnews

04-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.