सागर-यात्री बस के नीचे आया बाईक चालाक, अस्पताल में कराया भर्ती


 

 

सागर खुरई रोड पर स्थित निर्तला के पास देर रात मवेशियों को बचाने के चक्कर में एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क के एक किनारे से दूसरे किनारे पर बाइक चालक को टक्कर मारते हुए पहुंच गई। जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना की जानकारी मिलते ही खुरई देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी के मुताबिक गुना से जबलपुर जा रही बस खुरई आ रही थी कि निर्तला के पास सड़क पर बड़ी संख्या में बैठे मवेशियों को बचाने के चक्कर में बस अपनी दिशा से न जाकर दूसरी दिशा में पहुंच गई। जिससे सामने से आ रहे बाइक चालक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक चालक 45 वर्षीय महाराज सिंह गोवर्धन कुर्मी निवासी बागथरी घायल हो गया। जिसे तत्काल खुरई सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। बाइक चालक महाराज सिंह कुर्मी खुरई से देवउठनी एकादशी की पूजा का सामान लेकर अपने गांव बागथरी जा रहा था लेकिन बस अपनी दिशा को छोड़कर उसकी दिशा में आ गई और टक्कर मार दी। जिससे उसकी बाइक बस के नीचे आ गई और बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।


By - sagartvnews

05-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.