माता-पिता ने ही किया बेटे के साथ ऐसा कुछ की पुलिस भी यकीन नहीं कर पाई !


 

शराबी पुत्र की हरकतों से परेशान माता-पिता ने ही उसका मर्डर कर दिया। पुलिस ने अंधे कत्ल का खुलासा कर आरोपी माता-पिता को गिरफ्तार किया है। घटना बैतूल जिले के आमला थाना इलाके के ससाबड़ गांव की है। जहां बीते 13 अक्टूबर को संतोष बिंझवे उम्र 28 साल की डेड बॉडी उसके घर के पीछे सड़क किनारे पड़ी मिली थी। उसके गले पर धारदार हथियार से चोट के निशान पाए गए थे। पीएम रिपोर्ट में गले में तेज धारदार हथियार से मारकर मर्डर करना बताया गया था। जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302, 201 का कायम कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान जब उसके माता-पिता से पूछताछ की गई तो वे आपस में विरोधाभाषी बयान दे रहे थे। मृतक के पिता अभिराम के शरीर पर कुछ चोट के निशान मिले जिससे संदेह बढ़ गया। पुलिस ने जब बारीकी से पूछताछ की तो मृतक के पिता अभिराम बिंझवे ने जुर्म कबूल कर बताया की बेटा संतोष बिंझवे का व्यवहार अच्छा नहीं था। वह कई सालों से उनके साथ शराब पीकर मारपीट करता आ रहा था। कई बार मारपीट कर चोट पहुंचा चुका है।
10 अक्टूबर 2022 को संतोष अहमदाबाद से वापस ससाबड़ आया और घर में बैग रखकर आमला में अपने चचेरे भाई राजेश के घर रहने चला गया। 12 अक्टूबर को घर आया और शराब पीने के लिये पैसे मांगने लगा। मना करने पर लकड़ी से माता-पिता साथ मारपीट की। जिससे पिता को चेहरे और पसली में चोट लगी थी। वहीं पिटाई के कारण मां कुसुम बाई ने 100 रुपये दे दिए ताे वह दोस्तों के साथ शराब पीने चला गया। फिर रात में नशे में आकर मारपीट की जिससे पिता ने उसका गला काट दिया। इसके बाद दोनों ने बॉडी को झाड़ियों के पास फेंक दिया था। दरअसल पिता को संदेह था की संतोष कभी भी माता-पिता को जान से मार सकता है और घर बेच कर भाग सकता है। जिससे ऐसा किया। फिलाहल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है


By - sagartvnews

07-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.