15 से ज्यादा दुकान और मकानों पर चला बुलडोजर, विरोध करने पर पुलिस ने किया बल प्रयोग


 

 


एमपी के ग्वालियर में जब पुलिस और प्रशासन की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची तो स्थानीय निवासियों और कांग्रेस नेताओं ने जमकर हंगामा किया। दरअसल लंबे इंतजार के बाद ग्वालियर के किला गेट चौराहे पर प्रशासन और नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान चौराहे पर मौजूद करीब 15 दुकान और मकान को जमींदोज किया। जब हंगामा शुरू हुआ तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर कार्रवाई पूरी की। बताया गया की ग्वालियर के ऐतिहासिक किले पर जाने के दो रास्ते हैं। जिनमें एक उरवाई गेट है तो दूसरा किला गेट है। लेकिन किला गेट चौराहे पर स्थानीय लोगों द्वारा बड़ी संख्या में अतिक्रमण कर निर्माण किया गया था। जिससे आए दिन चौराहे पर जाम और आने जाने वाले टूरिस्टो को काफी परेशानी होती थी। इसी वजह से निगम बीते 1 साल से लगातार अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने की गुजारिश कर रहा था। लेकिन कई बार नोटिस दिए जाने के बाद भी अमल नहीं किया तो निगम ने प्रशासन के निर्देश पर अतिक्रमणकारियों को 24 घंटे में मकान दुकान खाली करने का अल्टीमेटम दिया इसके बाद कार्रवाई शुरू की।
इसी दौरान दुकानदारों और कांग्रेस नेताओं ने जमकर हंगामा किया। जहां पुलिस ने कांग्रेस नेता योगेंद्र तोमर को हिरासत में लेने के साथ ही हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को काबू में किया। आरोप है की बिना नोटिस दिए ही कार्यवाई शुरू कर दी। मकान दुकान टूटने से वह सड़क पर आ गए हैं।
फूलबाग चौराहे से किला गेट रास्ते पर सड़क मार्ग चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है जिससे कार्यवाई को अंजाम दिया गया।


By - sagartvnews

14-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.