सागर-कृतेश ने घर में घुसकर युवती से की थी छेड़छाड़, शादी करने का बनाया था दबाव,गया था जेल !


 

सागर जिले के बहुचर्चित कृतेश केस में एक एफआईआर की कॉपी सामने आने से मामले में नया मोड़ आ गया है, इस कॉपी में 2 साल पहले कृतेश पटेल के द्वारा की कॉलेज की छात्रा से घर में घुसकर की गई छेड़छाड़ का जिक्र है। यह एफआईआर 16 दिसंबर 2020 की है। केंट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354, 456 और 294 के तहत मामला दर्ज किया था। और उस समय नाबालिग कृतेश को हिरासत में लिया गया थे जिसके बाद कुछ दिन तक बाल सुधार गृह में भी रहा था। यह मामला 11 जनवरी 2021 से कोर्ट में विचाराधीन है

15 दिसंबर रात हुई घटना को पीड़ित युवती ने कैंट थाना पहुंचकर कृतेश पटेल के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया था, शिकायत में पीड़िता ने बताया था कि वह है कैंट थाना इलाके की रहने वाली है और डिग्री कॉलेज फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही है, कृतेश पटेल दूर का रिश्तेदार है। जिसे करीब 2 साल से जानती हूं। 15 दिसंबर 2020 की रात करीब 11:30 घर में सब सो रहे थे इसी दौरान दरवाजा खटखटाने की आवाज आई तो पीड़ित लड़की ने दरवाजा खोला सामने कृतेश पटेल था युवती ने पूछा क्यों आए हो तो उसने कहा मुझे तुमसे शादी करनी है। मैंने शादी करने से मना किया और दरवाजा बंद करने लगी तो क्रीतेश ने दरवाजे को धक्का देते हुए घर के अंदर आ गया और बुरी नियत से हाथ पकड़ लिया में जोर से चिल्लाई तो उतने में मेरे पापा और परिजन सभी जाग गए, जिन्होंने क्रीतेश को डांटा और घर से बाहर निकाला ,तो घर के बाहर से गालियां दी और कहा कि तुझे बदनाम कर दूंगा फिर मैं अपने पिता के साथ थाने में रिपोर्ट करने आई

बता दें कि 1 नवंबर को नाबालिक लड़की के अपहरण करने के आरोप में रितेश को जैसीनगर पुलिस ने भोपाल से पकड़ा था जिसके बाद थाने लाया गया जहां उस की संदिग्ध परिस्थितियों में कथित सुसाइड से जान चली गई थी मृतक युवक के परिजनों ने पुलिस और लड़की पक्ष के लोगों पर आरोप लगाए थे वही मामले की गंभीरता को देखते हुए इसमें ज्यूडिशियल जांच की जा रही है और एसपी ने थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था


By - Sagar tv news

15-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.