32 साल की पत्नी के 19 साल के लड़के से प्रेम प्रसंग, इसलिए पति को चलता किया


 

 


32 साल की पत्नी का 19 साल के प्रेमी के साथ में प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिससे उसने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति का मर्डर कर दिया। घटना भिंड जिले के गोरमी थाना इलाके की है। जहां दो दिन पहले कृष्णपाल उर्फ टिंकू केवट की घर के अंदर गला दबाकर जाना ली गयी थी। मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी समेत आदतन अपराधी को  गिरफ्तार कर पुलिस ने मामले का खुलासा किया। बताया गया की पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने का लालच देकर मर्डर करवाया। बता दें की घटना जिले के सिकरौदा गांव में 13-14 नवंबर की दरमियानी रात हुई थी। जहां कृष्णपाल उर्फ टिंकू केवट का गला घोंटकर उसे ठिकाने लगाया था। और डेड बॉडी को घसीटते ले गए थे। घटना के बाद मृतक की पत्नी ने पुलिस को फोन कर बताया था कि उसके पति का अज्ञात लोगों ने मर्डर कर डेड बॉडी को ठिकाने लगाने ले जा रहे थे। तभी उसकी नींद खुल जाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने घटना के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। थाना प्रभारी सुधाकर सिंह तोमर के मुताबिक पुलिस को मृतक की रामकली केवट पर ही शक था। जिसे हिरासत में लेकट कढ़ाई से पूछताछ की जिसने बताया की उसका पति शराब पीने का आदी था। उसके साथ पड़ोस में रहने वाले 19 साल का फ़ोंधा उर्फ राजू केवट भी घर पर शराब पीने आता था। जिससे उसके सम्बन्ध हो गए थे। वो उसके साथ रहना चाहती थी। 10 महीने पहले प्रेमी के साथ भाग गई थी और औरैया रहकर आई थी। उसी के साथ रहने को लेकर प्रेमी के साथ मिलकर गांव के ही एक अपराधी किस्म के युवक वीर सिंह से संपर्क किया और पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया वीर सिंह से कहा की अगर वह पति के मर्डर में साथ देगी तो उसके साथ भी संबंध बनाएगी। जिसके बाद बाद 13 नवंबर की रात में पिंकू और फोंदा ने मिलकर करंट लगाकर टिंकू को ऊपर भेज दिया। और सम्बन्ध बनाने के बाद बॉडी को ठिकाने लगाने घसीटा भी।
पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।-


By - sagartvnews

17-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.