अंतरराज्यीय चोर गिरोह से 11 लाख कीमत की 14 बाइकें बरामद, 10 आरोपी गिरफ्तार


 

 

बाइक चोरी करने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह को पकड़ने में एमपी की बालाघाट पुलिस को सफलता मिली है। 10 आरोपियों के कब्जे से 14 बाइकें 11 लाख 30 हजार रुपये कीमत की जब्त की हैं। साथ ही देशी कट्टा भी बरामद किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी पार्थ उर्फ बिट्टू ठाकुर, ओम उर्फ छोटू यादव दोनों निवासी कंपाउंडरटोला बैहर, गणेश उर्फ गोपाल उइके, विजेंद्र उर्फ विज्जू मरकाम, समेत 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया। पिछले दिनों 23 बाइक और 14 आरोपियों को पकड़ा था। वहीं अब तक कुल 37 बाइक और दो दर्जन आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक लगातार प्रयास के बाद 19 नवंबर को बाबा चौक कंपाउंडरटोला बैहर में मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पार्थ ठाकुर और ओम यादव को अवैध हाथियार देशी कट्टा और थाना बैहर में चोरी की बाइक के साथ पकड़ा था। उन्होंने कई राज उगले और पुलिस अन्य साथियों तक पहुंची। बताया गया की साथी गणेश उइके, विजेंद्र मरकाम के साथ मिलकर बालाघाट के मलाजखंड, बिरसा, बैहर के अलावा जिला मंडला के सीमावर्ती क्षेत्र नैनपुर और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती जिलों से सूने स्थान देखकर बाइक तार से डायरेक्ट कर चोरी करना बताया था। चोरी करते समय देशी कट्टा हमेशा साथ में रखते थे। आरोपी बाइकों को सस्ते दामों में ग्रामीणों कबाड़ियों और और बाइक मैकेनिकों को बेचते थे। इसको लेकर एसपी समीर सौरभ ने जानकारी दी।-


By - sagartvnews

21-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.