फ़िल्मी स्टाइल में कार रुकवाकर नकाबपोशों ने की 1.20 करोड़ रु. की लूट


 

 


दिनदहाड़े लुटेरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। जहां एमपी के ग्वालियर में कट्टा दिखाकर 1.20 करोड़ रु. की लूट की गयी है। ट्रेडिंग कंपनी के दो कर्मचारियों पर कट्‌टा अड़ाकर बदमाश कैश लूटकर ले गए। जिसके बाद हड़कंप मच गया। बताया गया की कर्मचारी बैंक में कैश जमा कराने जा रहे थे। बदमाश ने हाथ देकर कार को रुकवाया। इसके बाद कार की डिक्की से कैश से भरा कार्टून उठाकर ले गए। ये पूरी घटना शहर के बिजी रोड जयेंद्रगंज में राजीव प्लाजा के पास हुई। बताया जा रहा है की पीड़ित हरेंद्र ट्रेडिंग कंपनी का कर्मचारी है। कंपनी के मालिक मेहताब सिंह गुर्जर हैं। वो मालनपुर इंडस्ट्रियल एरिया के पूर्व सरपंच रह चुके हैं। पुलिस को दोनों कर्मचारियों पर शक होने के चलते उन्हें निगरानी में लिया है। घटना CCTV में कैद हुई है। जिस पर पुलिस जांच में जुट गयी है।
मेहताब सिंह गुर्जर पेशे से ट्रांसपोर्टर हैं। डीडी नगर में हरेंद्र ट्रेडिंग नाम से कंपनी का ऑफिस है। जहां से कर्मचारी प्रमोद गुर्जर और सुनील शर्मा कार से इंदरगंज बैंक ऑफ बड़ौदा के लिए निकले। एक करोड़ बीस लाख कैश से भरा कार्टन डिक्की में रखा था। डीडी नगर से दोनों छप्परवाला पुल के यहां से राजीव प्लाजा जयेंद्रगंज तरफ निकले की तभी नकाबपोश ने कार रुकवाई और ड्राइवर की बाजू वाली सीट पर बैठे मुनीम सुनील शर्मा पर कट्‌टा तान दिया। और डिग्गी खोलने को कहा डिग्गी खुलते ही पीछे खड़े बदमाश ने कैश से भरा कार्टून उठा लिया और दोनों भाग निकले।
पुलिस ट्रेडिंग कंपनी के दोनों कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। CCTV फुटेज भी निकलवाए हैं। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।


By - sagartvnews

22-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.