सागर-बैंककर्मी महिला से लूट,पुलिस 150 कैमरों की मदद से पकड़ा || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर की मकरोनिया पुलिस ने बैंक कर्मी महिला से लूट के आरोपी युवक को 2 दिन के अंदर धर दबोचा है, आरोपी युवक को पकड़ने के लिए पुलिस ने शहर के करीब 150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले इसी आधार पर संदेही को चिन्हित कर पकड़ा गया था ।
घटना 18 नवंबर के रात की है जहां मकरोनिया के आईसीआईसीआई बैंक की कर्मचारी महिला अपना काम करने के बाद घर जा रही थी रास्ते में एक युवक सामने आया और उसके गले में झपट्टा मारकर सोने की चेन लूटकर फरार हो गया जिसकी शिकायत उसने मकरोनिया पुलिस से की थी ।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस ने जांच शुरू की जिसमें स्मार्ट सिटी पुलिस कंट्रोल रूम घटनास्थल के आसपास लगे प्राइवेट कैमरा के फुटेज चेक किए गए 48 घंटे की मेहनत के बाद सुर्खी थाना क्षेत्र के मोहल्ला निवासी छोटू कुर्मी को संदेही के तौर पर पकड़ा गया पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया उसके पास से लूट की गई सोने की चेन भी बरामद कर ली गई है मकरोनिया थाना प्रभारी एम के जगत ने जानकारी दी है ।


By - Sagar tv news

22-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.