8 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी, लोकायुक्त की कार्यवाई


 

 

पटवारी को लोकायुक्त टीम ने 8 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। कार्यवाई एमपी के कटनी में जबलपुर लोकायुक्त टीम ने की है। जहां मुड़वारा में पदस्थ पटवारी रामनाथ बुनकर को रिश्वत के साथ में पकड़ा। लोकायुक्त निरीक्षक जबलपुर सुरेखा परमार के मुताबिक कटनी निवासी शिकायतकर्ता आनंद गौतम ने पटवारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता की जमीन का बंटवारा होने के बाद ऋण पुस्तिका में उसका नाम दर्ज करने पटवारी को आवेदन दिया था। ऋण पुस्तिका में नाम दर्ज करने के एवज में आनंद गौतम से रिश्वत की मांग की गई थी। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने जबलपुर लोकायुक्त से शिकायत की थी। जिसके बाद लोकायुक्त की टीम कटनी पुरानी कचहरी पहुंची और फरियादी द्वारा 8 हजार रिश्वत दिए जाने के बाद पटवारी को रंगे हाथों धर दबोचा।--


By - sagartvnews

23-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.