आईआईटी में चयनित बेटे को छत पर इस तरह देख दंग रह गई माँ


 

 

एक छात्र का आईआईटी में चयन हो गया था। लेकिन उसने फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी। जिससे परिवार के लोग सदमे में हैं। घटना शिवपुरी जिले से सामने आई। जहां एक होनहार छात्र का आईआईटी में चयन हो गया था। उसे काउंसलिंग के लिए ग्वालियर जाना था। लेकिन काउंसलिंग से पहले ही उसने सुसाइड कर लिया। घर वाले पुत्र की सफलता से खुश थे और परिवार में धार्मिक आयोजन की रूप रेखा बना रहे थे कि तभी उसके ये घातक कदम उठाने से खुशियां मातम में बदल गयीं। बाजपाई कॉलोनी में रहने वाले होमगार्ड में आरक्षक के बेटे देव दुबे का आईआईटी में चयन हो गया था। जिससे पूरा परिवार खुश था शनिवार को सिद्धेश्वर मंदिर पर सुंदरकांड का आयोजन किया जाना था। घर वाले तैयारियों में बिजी थे। गुरुवार को देव को काउंसलिंग के लिए ग्वालियर केएमआईपीएस कॉलेज में जाना था। खाना खाने के बाद वो छत पर टहलने गया। वहीं वो फंदे से झूल गया। जब सुबह उसकी माँ उठी और छत पर टहलने के लिए पहुंची तो अपने बेटे को वहां लटका देख होशों हवाश खो बैठीं। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की है।
मामले में फिजिकल थाना पुलिस का कहना है की जांच की जा रही है। जिसके बाद पता चल सकेगा की आखिर मृतक ने ऐसा कदम क्यों उठाया।--


By - sagartvnews

25-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.