बहन से दोस्ती के शक में भाई ने युवक को दोस्तों के साथ भेज दिया ऊपर


 

 

बहन से दोस्ती के शक में उसके भाई ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर एक छात्र का मर्डर कर दिया। घटना एमपी के बैतूल जिले की है। जहां अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। बताया गया की बैतूल के महमलापुर में 21 नबंवर को एक कालेज छात्र की डेड बॉडी मिली थी। उसके शरीर पर बेरहमी से वार किए गए थे। जिससे साफ था कि मृतक का मर्डर किया गया है। बताया जा रहा है। कि छिंदवाड़ा जिले के नयेगांव निवासी 19 साल का सचिन नंदवंशी बैतूल के टिकारी इलाके में अपनी बुआ के घर में रहकर कॉलेज में फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा था। 20 नवम्बर को रात जे समय वो घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। 21 नवम्बर को उसकी बॉडी हमलापुर क्षेत्र में श्मशान घाट के पास पड़ी हुई मिली। जिसके बाद पुलिस मर्ग कायम कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुट गई थी।
बैतूल एसडीओपी श्रष्टि भार्गव का कहना है। कि सचिन के मर्डर के आरोप में पुलिस ने पीयूष, शुभम और राजेश को हिरासत में लेकर उनका मेडिकल कराया। मर्डर के पीछे आरोपी की बहिन से मृतक की दोस्ती और बात करने का शक था। इसी को लेकर आरोपियों ने सचिन को रात डिनर पार्टी के लिए बुलाया और तीनो ने उसे ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।


By - sagartvnews

26-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.