लूट कर युवक को ऊपर भेजने वाले 5 नाबालिको को पुलिस ने किया गिरफ्तार


 

 

एमपी के जबलपुर में हुए ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझ गई है। लूटपाट के इरादे से 5 अपचारी बालकों ने एक युवक की जान ले ली थी। बहरहाल, पुलिस ने उन अपचारी बालकों को हिरासत में ले लिया है। इनके पास से चाकू और मृतक का सामान भी बरामद किया गया।
उल्लेखनीय है कि ओमती थानांर्गत शहपुरा भिटौनी में रहने वाले 23 वर्सीय आदित्य भारद्वाज 13 नबंबर को घायल हालत में भेडाघाट में पडा मिला था। जब उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। तब उसने दम तोड दिया था। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा-302 का मामला कायम किया था। वही, इस मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आदेशित किया और भेडाघाट थाना प्रभारी शफीक खान के नेतृत्व में थाना स्टाफ और क्राईम ब्रांच की टीम गठित की गयी। जब टीम ने आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही फुटेज खंगाले गये तो पुलिस को 5 अपचारी बालक संदिग्ध हालत में दिखाई दिए। जिनकी उम्र 15 से 17 वर्ष थी। पुलिस ने 3 अपचारी बालकों हिरासत में लेकर कडाई से पूछताछ की तो उन्होंने इस वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। उनका कहना था कि रात के समय जब मृतक आदित्य बाइक से भेडाघाट की ओर जा रहा था, तब उन्होंने उसका पीछा किया और उसकी बाइक रोककर उसका मोबाइल और पर्स छीनने लगे, लेकिन वह उन पर हेलमेट से हमला करने लगा। तब उनके दो अन्य साथियों ने उसको पकड लिया और तीन ने उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया और उसका पर्स और मोबाईल छीन लिया।  साथ ही उसकी बाइक की चाबी निकालकर पास ही झाडियों में फेंककर वे तीनों अपने-अपने वाहन से वापस अपने घर चले गये थे। तीनों को गिरफ्तार कर किशोर न्यायालय में पेश किया गया। बताया जाता है कि इस घटना के बाद पकडे गये तीनों अपचारी बालकों के 2 अन्य साथियों ने गोरखपुर थाना अंतर्गत एक युवक दीपक यादव के साथ बुरी तरह मारपीट की थी और इलाज के दौरान उसने दम तोड दिया था। तब पुलिस ने दोनांे अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया था। तब से यह दोनों अपचारी बालक किशोर बाल संप्रेक्षण गृह में निरूद्ध हैं।


By - sagartvnews

28-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.