पुलिस ने युवक को शराब का पौआ देकर बिजली पोल से उतारा नीचे, वीडियो आया सामने


 

 

वैसे तो पुलिस शराब पीने वाले लोगों को सबक सिखाते है। लेकिन पुलिस ने खुद एक युवक को शराब दी और इसकी वजह काफी चौंका देने वाली है। जी हाँ पुलिस ने युवक को पौआ देकर बिजली के पोल से नीचे उतारा। मामला एमपी के गुना जिले के नानाखेड़ी इलाके का है। जहां सुबह के समय करीब दो घंटे तक पुलिस और नागरिकों की सांसें थमी रहीं। शराबी युवक बिजली के पोल पर चढ़ गया। और वो पोल के सबसे ऊपरी हिस्से पर जाकर बैठ गया। शराब की मांग को लेकर खंभे पर चढ़ा था जो लगातार शराब देने की मांग कर रहा था। पुलिस ने उसे शराब का एक पौआ दिया तब कहीं जाकर वह खंभे से नीचे उतरा। यही नहीं इसके बाद उसने उतरकर शराब पी। और यह सब पुलिस के सामने ही होता रहा। ये नज़ारा कैमरे में कैद हुआ है।
बताया गया की कैंट पुलिस को सूचना मिली थी कि नानाखेड़ी इलाके में एक युवक नशे की हालत में खंभे पर चढ़ गया था। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घासीराम नाम का युवक बिजली के पोल पर चढ़ा था। पुलिस ने उससे नीचे उतरने को कहा, लेकिन वह नहीं माना। काफी प्रयास के बाद भी वह नीचे नहीं उतरा। उसका कहना यही था कि उसे शराब लाकर दी जाए, तभी नीचे आएगा। युवक ने खंभे के ऊपर ही बीड़ी भी पी। करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। जब युवक घासीराम नीचे उतरा तो लोगों ने पकड़ लिया था।--


By - sagartvnews

29-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.