MP भूसे से भरे ट्रक ने 3 पत्रकारों की जिंदगी छीन ली


 

 

रायसेन जिले के भोपाल-विदिशा रोड पर भूसा से भरे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें बाईक सवार तीन पत्रकारों ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया, मामला सलामतपुर थाना क्षेत्र के लामाखेड़ा मोड के पास का है। तीनों युवक पेशे से पत्रकार हैं जिनमें राजेश शर्मा खरी फाटक रोड विदिशा विदिशा के, दूसरा सुनील शर्मा सिंधी कॉलोनी, नरेंद्र दीक्षित आरएमपी नगर फेस 2 के रहने वाले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा तीनों को सांची अस्पताल पहुंचाया। इस घटना से विदिशा में शोक की लहर दौड़ गई।

इस घटना की जानकारी लगते ही प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शोक व्यक्त किया है। उनके द्वारा लिखा गया कि विदिशा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा और पत्रकार साथी सुनील शर्मा व नरेंद्र दीक्षित की दुर्घटना में निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है ईश्वर से दिव्यांग आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजन को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।


By - sagartvnews

29-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.