सागर- श्रीराम महाबारात में हजारो श्रद्धालु शामिल, राममय हुआ पूरा शहर


 

 

विवाह पंचमी पर सागर के बीना में भगवान श्री राम की महाबारात धूमधाम से निकाली गई । महाबारात करीब 3 किलो मीटर लंबी थी, जिसमें करीब डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हुए। बीना शहर पूरा राम मय हो गया है। महाबारात में 100 से ज्यादा झाकियां शामिल थी। शहर में बड़े वाहनों पर रोक लगा दी गई। महाबारात में कई प्रदेशों के कलाकार अपना करतब दिखाए ।

खिरिया वार्ड में स्थित श्रीरामनाम सिद्ध पीठ से भगवान श्रीराम की महाबारात शुरू हुई थी, जिसमें राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र, असम, कर्नाटक सहित मध्य प्रदेश की कलाकार नृत्य बैंड आदि की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही 60 घोड़े, नृत्य करने वाला घोड़ा, कई ऊट, 25 बग्गी शामिल रहे। महाबारात का आयोजन श्रीरामनाम महाराज पंडित हरदेव प्रसाद टोंटे के सानिध्य में किया गया, बीच में भगवान की पालकी चल रही थी और पीछे रथ पर गुरू महाराज पंडित हरदेव प्रसाद टोंटे के साथ गौरी कुंज वाले कमल किशोर जी महाराज विराजमान थे।

महाबारात में तिरुपति बालाजी की झांकी, भगवान का वामन अवतार, भगवान परशुराम, भगवान राम, कृष्ण, भगवान विष्णु, भगवान शिव की झांकी के अलावा राजस्थानी नृत्य, गुजराती डांडिया, केरल का नृत्य, पंजाब का शौर्य सहित कई आकर्षण का केंद्र बने रहे। 

 
 

By - sagartvnews

29-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.