टाइगर के नजदीक जाकर फोटो खींचने पर अभिनेत्री रवीना टंडन ने दी सफाई


 

 

टाइगर के नजदीक जाकर फोटो खींचने पर बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने सफाई दी है। उन्होंने कहा की हमारे पास वन विभाग के गाइड, ड्राइवर और गाड़ी थी, सब कुछ सीमा में रहते ही किया है। दरअसल मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में रवीना टंडन ने जंगल सफारी का लुत्फ़ उठाया था। जहां उन पर जंगल के नियमों को तोड़ने का आरोप लगा है। बता दें की हाल ही में एक्ट्रेस रवीना टंडन एमपी के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी करने पहुंची थीं। रवीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर टाइगर रिजर्व की फोटो और वीडियो शेयर किए थे। जिसमें एक्ट्रेस बाघ के करीब जाकर वीडियो बना रही हैं। रवीना टंडन जिप्सी में बाघ के करीब जाकर वीडियो बनाती नजर आ रही हैं। जिप्सी के पास आते ही बाघ विचलित हो जाता है। बताया गया की ड्राइवर गाइड और एक्ट्रेस रवीना की इस लापरवाही की वजह से कोई अप्रिय घटना भी हो सकती थी।
इस मामले में टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने जांच के आदेश दिए हैं


By - sagartvnews

01-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.