सीएम शिवराज के सख्त तेवर, मंच से चार अधिकारियों को किया सस्पेंड


 


एमपी के बैतूल में मुख्यमंत्री जन सेवा के संभागीय स्तरीय हितलाभ वितरण कार्यक्रम और पेसा एक्ट जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होने आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह फिल्म नायक के रोल में नजर आए। मंच से ताबड़तोड़ कार्यवाहीं करते हुए बैतूल जिले के चार अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। सीएम ने बिजली समस्या को लेकर चिचोली जेई पवन बारस्कर और साईं खेड़ा जेई राहुल सिंह शाक्य को सस्पेंड किया। वहीं माइनिंग अधिकारी की मिल रही शिकायतों को लेकर माइनिंग अधिकारी ज्ञानेश्वर तिवारी और स्वास्थ्य विभाग की मिल रही शिकायतों को लेकर बैतूल सीएमएचओ डॉ एके तिवारी को सस्पेंड करने की घोषणा की।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में बैतूल जिले को कई सौगात दी। उन्होंने मेंढा डैम की ऊंचाई बढ़ाने की घोषणा करते हुए कहा कि 1.80 मीटर तक ऊंचाई बढ़ाई जाएगी। वो कुंड बकाजन से भीमपुर मार्ग पर पुल निर्माण, भीमपुर से चिचोली मार्ग चौड़ीकरण की घोषणा की। बिजली समस्या को लेकर पाट रैयत में 180 करोड़ की लागत से सब स्टेशन बनाए जाने की घोषणा की। वहीं सब स्टेशन बनने के पहले बिजली समस्या हल करने 22 किमी लंबी 35 केवी लाइन डालने के आदेश किए एमपीईबी के अधिकारी को मंच पर बुलाकर इसकी घोषणा करवाई कि 15 दिसंबर तक यह कार्य हो जाएगा यहां पर भी सीएम ने अधिकारी को बोला कि 15 दिसंबर तक कार्य नहीं हुआ तो समझ लेना।
इसके अलावा मंच से ही भ्रष्टाचार करने वालों को खुली चेतावनी दे डाली।
कार्यक्रम में नर्मदा पुरम संभाग के बैतूल होशंगाबाद और हरदा जिले के लगभग 4 लाख हितग्राही जिन्होंने मुख्यमंत्री जनसेवा के शिविर में आवेदन दिए थे उनको लाभान्वित किया गया। मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से भी संवाद किया।---


By - sagartvnews

03-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.