सागर-टीचरों और बच्चों की हुई जीत,जल्द बनेगी खस्ताहाल गढ़पहरा रोड || SAGAR TV NEWS ||


 

कहते हैं की जब घी सीधी ऊँगली से न निकले तो ऊँगली टेढ़ी करनी ही पड़ती है इसी तरह का काम सागर में स्थित एमआरसी स्कूल के शिक्षकों ने भी किया। स्कूल के बच्चों ने मामा शिवराज से अपील की थी। जिसका नतीजा ये हुआ की खस्ताहाल सड़क भैंसा पहाड़ी से गढ़पहरा होते हुए फोरलाइन तक का मार्ग का काम जल्द शुरू होगा। निविदा दर स्वीकृति मिलते ही काम शुरू होगा। इस बात की जानकारी लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री हरिशंकर जायसवाल ने दी है। जिसके बाद ये कहना गलत नहीं होगा की देर आये लेकिन दुरुस्त आये।
गौरतलब है की स्कूल आने-जाने वाली सड़क खस्ताहाल होने से परेशान शिक्षकों और स्कूल स्टाफ ने सरकार, नेताओ और प्रशासन के भरोसे न बैठते हुए खुद ही हाथों में फावड़ा-तसला उठाकर सड़क के जानलेवा गड्‌ढों को भरा था साथ ही विरोध स्वरूप संदेश देना चाहा।
दरअसल, भैंसा पहाड़ी से राष्ट्रीय राजमार्ग 44 तक करीब 5 किलोमीटर तक की सड़क तकरीबन पूरी तरह खस्ताहाल है। इस मार्ग पर गढ़पहरा का प्रसिद्ध मंदिर और सरकारी, निजी विद्यालय भी है। महार रेजिमेंट पब्लिक स्कूल के एक हजार से ज्यादा बच्चे और शिक्षक-शिक्षिकाएं इसी मार्ग से हर रोज आवागमन करते हैं। सड़क खराब होने और जानलेवा गड्ढों से दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। धूल से भी परेशानी होती है। शिक्षकों ने सड़क की मरम्मत को लेकर प्रशासन को पत्र लिखा था। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई थी। जिसके बाद एमआरसी स्कूल के शिक्षकों ने खुद गिट्टी से भरे तसले और फावड़े उठाकर गड्ढों को भरा। ताकि कुछ परेशानी से बचा जा सके। वहीं स्कूल के बच्चों ने भी मामा शिवराज सिंह से भावुक अपील की थी।
इसके बाद अब भैंसा पहाड़ी से गढ़पहरा होते हुए इस सड़क का काम जल्द शुरू करने की बात कही है।--------


By - Sagar tv news

06-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.