40 फ़ीट गहरे बोरवेल में अटका तन्मय 14 घंटो से रेस्क्यू जारी


 


मध्यप्रदेश में एक बार फिर एक बच्चा लापरवाही के कारण खुले पड़े बोरबेल में गिर गया है।घटना बैतूल जिले के मांडवी से सामने आई हे जहा मंगलवार की शाम 8 साल का बच्चा बोर में गिर गया था। बच्चे को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है । मौके पर एसडीईआरएफ, एनडीआरएफ और होमगार्ड की टीम मौजूद है । रेस्क्यू ऑपरेशन को 12 घंटे से ज्यादा हो गए पर बच्चा निकला नही है मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्थानीय प्रशासन को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।बता दें कि बैतूल के आठनेर ब्लॉक के मांडवी गांव में मंगलवार की शाम एक 8 साल का मासूम बच्चा तन्मय साहू खेलते खेलते 400 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और बच्चे को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया. जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि बच्चा बोरवेल में 50 फीट की गहराई पर फंसा हुआ है. बच्चे के पिता ने 8 दिन पहले ही खेत में 400 फीट गहरा बोर करवाया गया था तन्मय के पिता का कहना है कि, पूरे परिवार के साथ अपने खेत में ट्यूबवेल किया गया था जिसका वह पूजन करने के लिए आए थे। उसी समय सभी बच्चे खेल रहे, खेलते खेलते बच्चे नानक चौहान के खेत में आ गए, जहां एक बोरवेल खुला हुआ था, और उसी में तन्मय गिर गया। वही तन्मय के साथ खेल रही उसकी बहिन निधि का कहना है कि हम लोग लुका छुपी खेल रहे थे हमने बोला कि घर चलो तो वह कूंदा और बोर में गिर गया कुछ देर बोरी पकड़ कर रखी थी हम लोगों ने कोशिश की पकड़ने की लेकिन वह नीचे चला गया बैतूल कलेक्टर बैतूल अमनबीर सिंह का कहना है कि रेस्क्यू जारी है पहले कुछ तन्मय का रिस्पांस मिला था लेकिन अब रिस्पांस नहीं मिल रहा है ।


By - sagartvnews

07-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.