मेकअप बिगाड़ा तो थाने पहुंची दुल्हन, ब्यूटीशियन पर कराया मामला दर्ज


 

 

ब्यूटी पार्लर जाकर वैसे तो लड़कियां महिलाएं दुल्हन सज संवरकर निकलती हैं। लेकिन एक दुल्हन का मेकअप बिगड़ने पर वो पुलिस थाने पहुंची और ब्यूटी पार्लर की ब्यूटीशियन पर केस दर्ज कराया। हैरान करने वाला ये मामला एमपी के जबलपुर का है। जहां एक दुल्हन अपनी शादी के लिए मेकअप कराने एक ब्यूटी पार्लर गई थी। दुल्हन के परिवारवालों का कहना है कि ब्यूटी पार्लर में ब्यूटीशियन ने दुल्हन का मेकअप नौसिखिया मेकअप आर्टिस्ट से करा दिया। मेकअप तो बिगाड़ा ही साथ ही ब्यूटीशियन ने अभद्रता भी की। बताया गया की दुल्हन बीते 3 दिसंबर को मेकअप कराने गयी थी उसी दिन उसकी शादी थी। शादी के दो दिन बाद दुल्हन के परिवार और समाज के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत की।
दुल्हन के परिजन ने बताया की उन्होंने खुद ब्यूटीशियन को हायर किया था। जिसने कहा था की मेकअप वही करेंगी। लेकिन उन्होंने नौसिखिया से मेकअप करा दिया।
बताया गया की अक्टूबर में मोनिका मेकअप स्टूडियो (ब्यूटी पार्लर) की मालिक मोनिका पाठक को इसके लिए तय किया था। एडवांस रूपये भी दिए थे। लेकिन बाद 3 दिसंबर को राधिका की शादी के दिन जब उसे फोन लगाया तो कोई जवाब नहीं मिला। फिर मैसेज आया की वो नहीं आ सकती जब पूछा की मेकअप कौन करेगा तो ब्यूटी पार्लर जाने की बात कही जहां दूसरी लड़की ने मेकअप बिगाड़ दिया।
आरोप है की इसके बाद ब्यूटीशियन का फोन आया। जिसने अभद्र भाषा में बात कर धमकाया। जिसके बाद पुलिस में शिकायत की


By - sagartvnews

08-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.