नगर निगम के दरोगा को लोकायुक्त 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा


 


सबसे स्वच्छ शहर के रिश्वतखोर दरोगा को लोकायुक्त की टीम ने 10 हजार रुपए लेते गिरफ्तार किया है। मामला एमपी के इंदौर का है। बताया गया की इंदौर नगर निगम जोन क्रमांक 12 (हरसिद्धि जोन) में सफाई कर्मचारी के पद पर पूर्व में काम करने वाले 60 साल अर्जुन उठवाल की तीन महीने से सैलरी और पेंशन रुकी हुई थी। दोनों ही चीज के लिए अर्जुन उठवाल ने निगम कार्यालय में आवेदन दिया। जहां दरोगा सोनू बैंदवाल ने उससे 25 हजार रुपए की मांग की। बेबस कर्मचारी ने दो किश्तों में रुपए देने की बात कही। इसके बाद दो किश्तों में पैसे देने का सौदा तय हुआ। लेकिन फरियादी ने इसकी शिकायत लोकायुक्त से कर दी।
जहां सत्यापन के बाद शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त पुलिस ने पहली किश्त के रूप में 10 हजार रुपए घूस लेते हुए दरोगा सोनू बैंदवाल को रंगे हाथ पकड़ लिया। जिससे हड़कंप मच गया। फिलहाल लोकायुक्त की टीम भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।-


By - sagartvnews

10-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.