सागर | एक साथ जली पति-पत्नी की चिता,नम आँखों से बेटे ने दी मुखाग्नि || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर जिले के बरोदिया कलां में रविवार को एक साथ पति-पत्नी की अर्थी उठी, तो हर आंख नम हो गई। नगर में मातम का माहौल है। दरअसल, शनिवार को बेटी की शादी के लिए लड़का देखने जा रहे माता-पिता की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। कैंट पुलिस ने रविवार को पीएम करवाकर उन्हें परिजनों को सौंप दिए। दोपहर को पति और पत्नी की एक साथ अर्थी श्मशान घाट के लिए नगर में निकली,

प्रदीप जैन बर्तन व्यापारी थे। उनकी पत्नी साधना जो ग्रंट प्राथमिक स्कूल में शिक्षिका थी। बरोदिया कलां से दोनों बाइक पर सवार होकर अपनी अतिथि शिक्षक बेटी सुरभि जैन के लिए लड़का देखने सागर जा रहे थे।

जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद रविवार को दंपती की डेडबॉडी उनके पैतृक गांव बरोदिया कलां पहुंचे। हर किसी की आंखों में आंसू निकल आए। पूरे गांव में मातम छा गया। परिवार और गांव वालों ने अंतिम संस्कार की पूरी तैयारियां की उसके बाद पति और पत्नी की अर्थी एक साथ जब उठाई गई तो गांव का हर कोई व्यक्ति दुखी नजर आया। बरोदिया कलां के मुक्तिधाम में ही उनके बेटे स्वप्निल जैन ने अपने माता-पिता को नम आंखों से मुखाग्नि दी।


By - Sagar tv news

11-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.