कांग्रेस विधायक ने पढ़े SDM मैडम के पैर, बोले मकानों को तोड़ने का आदेश कर दें निरस्त


 

 

प्रशासन द्वारा मुनादी कराने के बाद लोगों को अपने आशियाने की चिंता सताने लगी। जहां दर्जनों लोगों के साथ कांग्रेस विधायक कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने पहुंचे यही नहीं विधायक ने SDM के पैर तक छू लिए। नज़ारा एमपी के उज्जैन का है। जहां कलेक्टर कार्यालय में कई घंटों तक सिंहस्थ क्षेत्र में बसी कॉलोनियों के रहवासियों ने हंगामा किया। सैकड़ों की संख्या में लोग कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे जिन्होंने नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम द्वारा कराई गई मुनादी का विरोध किया। इनके समर्थन में उज्जैन की तराना विधानसभा के विधायक महेश परमार समेत कई कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे। काफी देर तक कलेक्टर कार्यालय के बाहर हंगामा चलता रहा। इस दौरान कांग्रेस विधायक महेश परमार ने एसडीएम कल्याणी पांडे से बात करते हुए उनके पैर तक पड़ लिए। विधायक महेश परमार ने एडीएम से दो टूक शब्दों में कहा कि आप इनके मकानों को तोड़ने का आदेश निरस्त कर दें। नहीं तो विरोध जारी रहेगा जनता यहां से नहीं हिलेगी।
बताया गया की उज्जैन के उत्तर विधानसभा में सिंहस्थ क्षेत्र भूमि पर कई कॉलोनियां अब तक बन चुकी है। ऐसे में गुलमोहर और ग्यारसी नगर, रामनगर को जिला प्रशासन ने तोड़ने का आदेश जारी किया है। जिसके लिए बीते दिन जिला प्रशासन ने मुनादी कराई थी। लोगों को बुधवार तक मकान खाली करने का समय दिया है। वहीं मकान तोड़ने का नोटिस मिलने के बाद क्षेत्रवासियों में हड़कंप मचा हुआ है। इसी को लेकर इलाके के 300 से भी ज्यादा लोग कलेक्टर कार्यालय अपनी गुहार लगाने पहुंचे थे। और यहां धरना देने लगे। एसडीएम ने कलेक्टर से चर्चा कर निर्णय लेने की बात कही।---


By - sagartvnews

13-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.