जैसे ही टीम ने तेंदुए को बाहर निकालकर पिंजरे में कैद किया वैसे ही उसने मारी दहाड़


 

 


एक तेंदुए का बच्चा कुँए में गिर गया था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला। मामला एमपी के खरगोन जिले का है। जहां कसरावद में एक खेत के कुंए में गिरे तेंदुए के बच्चे का वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया। बताया गया की सुबह कुंए में तेंदुए को देखकर किसान दयानंद पाटीदार ने वन विभाग को सूचना दी थी। करीब 6 घन्टे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने थैंक्यू नेचर टीम के सहयोग से तेंदुए के बच्चे को निकाला। तेंदुऐ का बच्चा करीब 8 महीने का बताया जा रहा है। खेत के कुंए में तेंदुए के बच्चा मिलने से कसरावद और आसपास की नर्मदा पट्टी के किसानो में दहशत फ़ैल गयी है। जानकारी के मुताबिक सुबह के समय कुएं से तेंदुए के बच्चे की आवाज आने के बाद किसी जानवर की आशंका में किसान दयानंद पाटीदार ने परिजन और ग्रामीणो की मदद से कुंऐ से गल निकालने वाली टायर की टोपरी को रस्सी से बांधकर कुएं में छोड़ा। जहां टोपरी को देखकर तेंदुआ उसमे आ गया। कुछ ऊपर खींचने के बाद तेंदुए को देखकर किसान और ग्रामीण डर गये। और वन विभाग की टीम को सूचना दी। जिस पर टीम ने उसे बाहर निकालकर पिंजरे में कैद किया। जिसके बाद वो जमकर दहाड़ मारता नज़र आया।
वन विभाग की टीम तेंदुए के बच्चे को जंगल में या इन्दौर के राला मंडल में छोड़ेगी। वहीं लोगों को इस बात की चिंता सता रही है की बच्चे के मिलने से उसका परिवार भी आसपास ही होगा।


By - sagartvnews

13-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.