12 की छात्रा के साथ कौन ऐसा कर गया ? पुलिस भी बेखबर, CCTV आया सामने


 

 

12 वी क्लास की एक छात्रा पर एसिड से हमला किया गया। जिससे छात्रा बुरी तरह से झुलस गयी है। तेज़ाब कांड की घटना देश की राजधानी दिल्ली में हुई। दिल दहला देने वाली इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जहां पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है तो पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक घटना सुबह के समय दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके। लड़की को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि लड़का-लड़की की आपस में पहचान थी। लड़की बारहवीं की छात्रा है। घटना के बाद दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी और लड़की को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया था। पुलिस के मुताबिक अस्पताल में पीड़िता को बेहतर मेडिकल सुविधा दी जा रही है। फ़िलहाल लड़की पर तेजाब फेंकने के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
बताया गया की मोहन गार्डन पुलिस थाने को जानकारी मिली थी की 17 साल की नाबालिग पर एसिड जैसा पदार्थ फेंका गया है दो युवकों ने घटना को अंजाम दिया। इस दौरान लड़की की छोटी बहन भी उसके साथ थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


By - sagartvnews

15-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.