अपनी मांग पूरी करवाने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन हनुमान जी की मूर्ति को सौंपा


 

 

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए अपनी मांग पूरी करवाने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन हनुमान जी की मूर्ति को सौंपा है। तस्वीरें एमपी के बैतूल की हैं। दरअसल संविदा स्वास्थ्य कर्मी नियमितीकरण की मांग को लेकर हड़ताल पर चल रहे हैं। प्रदेश के 32 हजार कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इनमें 700 कर्मचारी बैतूल जिले के भी शामिल हैं। संविदा कर्मचारियों ने जिला अस्पताल परिसर में एक रैली निकालकर नारेबाजी की और इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान जी की मूर्ति के सामने चढ़ाकर उनसे प्रार्थना की है कि उनकी मांगे जल्दी पूरी हो जाएं।
दरअसल संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी 7 दिसंबर से चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। ज्ञापन में प्रमुख रूप से मांग की गई है। की संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को नियमित किया जाए और कोरोना के दौरान जिन संविदा कर्मचारियों की सेवाएं ली गई थी और उन्हें हटा दिया गया था। उन कर्मचारियों को भी वापस लिया जाए।
ज्ञापन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उस ट्वीट का भी हवाला दिया गया जिसमें उन्होंने कहा था कि संविदा की व्यवस्था अन्याय पूर्ण है। शोषण की इस व्यवस्था को समाप्त करने के लिए संकलिप्त हूँ। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि वे अपनी घोषणा पर अमल करें


By - sagartvnews

16-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.