चमत्कार! पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा के दौरान पंडाल की सीलिंग में उभरी ये आकृति देखिये


 

 

 

बैतूल में प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा के आयोजन के दौरान शिव भक्तों को चमत्कार दिखा । कथा के चौथे दिन गुरुवार को पंडाल में शिवलिंग की आकृति उभर आई है । इस आकृति को देखकर शिवभक्त भक्ति में झूम उठे और भजन कीर्तन के साथ शिवभक्त झूमते नजर आए । कई शिव भक्तों ने इस शिवलिंग आकृति का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला है ,जिसके बाद एक वीडियो वायरल हो गया ।भक्तों ने चमत्कार मानते हुए भजन-कीर्तन करना शुरू कर दिया।दरअसल, बैतूल के कोसमी क्षेत्र में 12 दिसंबर 2022 से मां ताप्ती शिवपुराण कथा जारी है। प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्र शिवपुराण Shivpuran story of Pandit Pradeep Mishra कथा सुना रहे हैं। जहा कथा के बाद पंडाल में ऐसा चमत्कार देखने को मिला पंडाल के सीलिंग में शिवलिंग की आकृतियां दिखाई दीं।भक्तों का मानना है कि यह भगवान शिव का चमत्कार है कि वह साक्षात शिवलिंग की आकृति में कथा स्थल पर आए हैं। जानकार बताते हैं कि पंडाल पर पानी की धारा से एक आकृति बन गई है जिसे आस्था से परिपूर्ण लोग शिवलिंग की आकृति मान रहे और उसके साक्षात भोलेनाथ का चमत्कार बता रहे है ।बता दें कि यहां अभी 18 दिसम्बर तक कथा चलेगी। हर दिन भारी भीड़ उमड़ रही है। हजारों की संख्या में भक्त कथा सुनने पहुंच रहे हैं।


By - sagartvnews

16-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.