रूपये के लेनदेन को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई को ही नहीं छोड़ा


 

 

मध्य प्रदेश के बैतूल में रुपये के लेनदेन के चलते दो भाइयों में इस कदर विवाद हो गया कि बड़े भाई ने छोटे भाई की जान ले ली। यह वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र के कुप्पा गांव की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी ।
बताया जा रहा है कि सुमन सिंह काकोडिया ने अपनी बडी भाभी से 300 रुपये उधार लिए थे। बीती रात करीब 9 बजे जब उसका बडा भाई रमेष उससे पैसे मांगने के लिए गया तो सुमन ने कहा कि अभी पैसे नहीं है। इसी बात को लेकर विवाद बढ गया और विवाद हाथापाई में बदल गया। गुस्से में आकर बड़े भाई रमेश ने सुमन के सिर पर पाइप से हमला कर दिया। जिससे उसे गंभीर चोटें आ गई और सिर से अधिक खून बह गया। जिससे उसकी जान चली गई। इस घटना के बाद आरोपी रमेश फरार हो गया। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहंुची पुलिस ने मामला कायम कर जांच षुरू कर दी।  
इस मामले में मृतक के भाई श्याम बताया कि दोनों नशे में थे पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ और बड़े भाई ने छोटे भाई पर हमला कर दिया। जिससे उसकी जान चली गई
वही, कोतवाली टीआई अपाला सिंह का कहना है कि 300 रुपये के लेनदेन पर दोनों भाइयों में विवाद हुआ था। सिर पर चोट लगने के कारण उसकी जान गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।


By - sagartvnews

17-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.