सागर - कांग्रेस और दिग्विजय सिंह पर मंत्री गोपाल भार्गव ने ऐसा क्या बोला कि BJP में खलबली मच गई


 

 


भाजपा राज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं पर प्रताड़ना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज सागर के दौरे पर हैं. अपने दौरे में वह नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के विधानसभा क्षेत्र खुरई और राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के विधानसभा क्षेत्र सुरखी का दौरा कर रहे है इस बीच रेहली से विधायक और पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव का बयान सामने आया है, उन्होंने कहा है कि उनके क्षेत्र में ऐसी कोई शिकायत नहीं है. ना कांग्रेस की शिकायत है, ना भाजपा की शिकायत है. उनके इस बयान से भाजपा खेमे में खलबली मच गई है ।

सागर जिले से शिवराज सरकार में 3 मंत्री हैं. सबसे वरिष्ठ मंत्री गोपाल भार्गव हैं, जो कमलनाथ सरकार के समय नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं. लेकिन कांग्रेस के इस दौरे में उनके विधानसभा क्षेत्र रेहली में ऐसी कोई शिकायत कांग्रेस द्वारा सामने नहीं आई है और दिग्विजय सिंह भी रेहली का दौरा नहीं कर रहे हैं. दिग्विजय सिंह के दौरे को लेकर जब मंत्री गोपाल भार्गव से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि दूसरे विधानसभा क्षेत्रों में क्या हो रहा है, इसकी जानकारी मुझे नहीं है. लेकिन मेरे विधानसभा क्षेत्र में ना कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ऐसी शिकायत है, ना भाजपा कार्यकर्ताओं की. थोड़ी बहुत शिकायतें ऐसी जरूर हैं कि मुझे नियुक्ति पत्र नहीं मिला है


By - sagartvnews

17-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.