सागर-ज्वेलर्स दुकान में चोरो का धावा, तिजोरी काटने गैस कटर लेकर पहुंचे थे || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र के धर्मश्री में ज्वेलर्स की दुकान बीती रात चोरी हो गई, बदमाश दुकान के पहले माले मे रखे जेवर चोरी कर जब ग्राउंड फ्लोर में आने वाले दरवाजे को काट रहे थे तभी मोहल्ले वालों ने शोर मचा दिया जिसके बाद बदमाश वहां से भाग गए, सूचना पर पहुंची मोतीनगर थाना पुलिस ने मामले में एक आरोपी को रात में ही पकड़ लिया जबकि दो आरोपियों को सुबह अभिरक्षा में लिया है, चोरी का माल लेकर फरार अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है।
बताया जा रहा है कि आरोपी दुकान की छत से अंदर घुसने के लिए गैस कटर से सटर काट रहे थे तभी गैस कटर की आवाज से मोहल्ले वाले जाग गए और उन्होंने शोर मचाया जिसके बाद आरोपी गैस सिलेंडर कटर मौके से ही छोड़कर भाग गए मोती नगर पुलिस ने रात में ही आकर सर्चिंग की जहां पुलिस को देख कर भाग रहे एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया दरअसल धर्म श्री में सागर सरोज होटल के पास एक नई खुली नंदा ज्वेलर्स की दुकान पर रात करीब 1:30 बजे कटर की आवाज को सुनकर मोहल्ले वाले जाग गए थे। सुबह थाना प्रभारी मानस दवेदी के साथ फिंगरप्रिंट टीम में शिवलाल चौधरी, सुधांशु कुमार और डॉग स्क्वायड से राबेन्द्र राजपूत भी मौके पर पहुंचे थे।


By - Sagar tv news

21-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.