नाबालिग बनी माँ डर की वजह से नवजात को भेजा ऊपर, चौंकाने वाला खुलासा


 

 

दुष्कर्म के बाद जो लड़की माँ बनी उसी ने अपने बच्चे की बाथरूम में पटक पटक कर बुरी तरह जान ले ली। हैरान कर देने वाला मामला एमपी के शहडोल का है। दरअसल कस्तूरबा गांधी गर्ल्स हॉस्टल के पीछे पिछले महीने 20 नवंबर को एक नवजात की डेड बॉडी मिली थी। इस मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया। नवजात का मर्डर उसकी ही माँ ने किया था। बिन ब्याही मां ने शर्मिंदगी से बचने नवजात को बाथरूम की शीट पर पटक-पटक कर मार दिया था। बच्ची की बॉडी मिलने के करीब एक महीने बाद पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। वह गोपारू थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली है। किशोरी ने दुष्कर्म के बाद इस बेटी को जन्म दिया था।
जानकारी के मुताबिक युवती 12वीं की छात्रा है उसके गांव से स्कूल बहुत दूर है। इसलिए हॉस्टल में रहती थी। वो गांव के ही एक युवक से प्रेम करती है। कई बार उससे मुलाकात हुई और शारीरिक संबंध भी बने। इसी बीच एक दिन उसे पता चला की गर्भ ठहर गया है। जिससे वो घबरा गई क्योंकि वो नाबालिग थी।  गर्भ गिराने का सोचा लेकिन काफी देर हो चुकी थी। 18 नवंबर को उसने हॉस्टल में ही बच्ची काे जन्म दिया। तब उसकी उम्र 18 साल 6 महीने हो चुकी थी। लेकिन डर और बदनामी की वजह से उसने 19 नवंबर को बच्ची की हॉस्टल के बाथरुम में जान ले ली थी। और उसकी बॉडी कपड़े में लपेटकर हॉस्टल के पीछे कचरे में फेंक दी थी।
पुलिस अगले दिन 20 नवंबर को मौके पर पहुंची थी। और बॉडी को पीएम के लिए भेजा था। जहां रिपोर्ट में चोट बात सामने आई जब पुलिस ने जांच की तो राज से पर्दा उठ गया। और छात्रा ने गुनाह कबूल किया। जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहीं सम्बन्ध बनाने वाले युवक पर 376 का मामला दर्ज किया है। जिसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा


By - sagartvnews

22-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.