हाईटेंशन लाइन के पास मिला घर से गायब युवक, पुलिस कर रही जांच


 


हाईटेंशन लाइन के टावर पर फंदे से एक युवक लटकता हुआ मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना दमोह जिले के पथरिया थाना इलाके से सामने आई है। बताया गया थाना अंतर्गत टीला गांव में खेत से निकली हाईटेंशन लाइन के टावर से 20 साल का युवक फंदे से लटका मिला। जिसके बाद पथरिया पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। परिजनों का आरोप है की उनके बेटे का मर्डर कर उसे फंदे से लटकाया गया है।
मृतक के परिजनों का आरोप है की पलंग की निवार जलाकर उसका फंदा बनाकर उसे लटकाया गया है। उसका मर्डर किया गया है। इसलिए पुलिस तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करें। इसके अलावा उन्होंने कहा की अगर पुलिस ने कार्यवाई नहीं और इसके बाद कुछ घटना हुई तो इसका जिम्मेदार पुलिस और प्रशासन होगा।
बताया गया की मृतक युवक शाम से अपने घर से लापता था। इसके बाद खबर मिली की वह हाईटेंशन लाइन के टावर से फंदे से लटका मिला है।
वहीं थाना प्रभारी रजनी शुक्ला का कहना है की मामले की जांच की जा रही है।


By - sagartvnews

24-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.