जमीन की बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए, वीडियो आया सामने !


 

 


जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो गुटों में जमकर फायरिंग और पथराव हो गया। जिसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है। घटना मुरैना जिले के नूराबाद थाना इलाके के धनेला गांव की है। बताया गया की पथराव में एक पक्ष के नौकर को ईंट लगने से चोट आई हैं। दोनों तरफ से एक दर्जन के करीब फायर किए गए। जिसमें एक पक्ष का फायरिंग करते हुए वीडियो सामने आया है। नूराबाद थाना पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष की ओर से गैर इरादतन मर्डर के प्रयास का मामला दर्ज किया। वहीं शाम को दूसरा पक्ष भी शिकायत लेकर पहुंचा। जिस पर पुलिस कार्रवाई कर रही थी।
जानकारी के मुताबिक धनेला के रनछोरपुरा गांव निवासी सरनाम सिंह गुर्जर का उसके परिवार के ही धनेला पटेलपुरा गांव के सरनाम पटेल से जमीन को लेकर रंजिश चली आ रही थी। जहां सरनाम पटेल अपने आधा दर्जन से ज्यादा परिजन के साथ बंदूकों से लैस होकर सरनाम गुर्जर के घर आ गए। और गाली गलौच शुरू हो गयी। इसके बाद फायरिंग हुई। एक गोली सरनाम गुर्जर के बाजू से निकल गई। इसके बाद करीब पांच गोली सरनाम गुर्जर के मकान और कार में लगी। इसके बाद पथराव हुआ। सरनाम गुर्जर की ओर से फायरिंग का वीडियो बनाया गया।
पुलिस ने इस मामले में सरनाम गुर्जर की शिकायत पर सरनाम पटेल, जंडेल सिंह गुर्जर, रविंद्र सिंह गुर्जर, देवेंद सिंह, महेंद्र सिंह, भोलू सिंह, बंटी सिंह और हरेंद्र सिंह गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज किया। खबर लिखे जाने तक दूसरा पक्ष भी शिकायत लेकर पहुंचा था


By - sagartvnews

31-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.