ऐसी सेवा नहीं देखी 24 सालों से बिना लोभ के मरीजों-परिजनों की कर रहे सेवा


 

 

न किसी चीज की चाहत, न ही किसी बात की लालसा बस मकसद और जूनून है। तो लोगों की मदद करना उनकी सेवा करना। जी हाँ हम बात कर रहे हैं एमपी के बैतूल में अंकुरित आहार परिवार नाम की संस्था की। जो पिछले 24 साल से लगातार जिला अस्पताल में सुबह मरीजों और उनके परिजनों को पौष्टिक  आहार के रूप में अंकुरित आहार वितरित कर रही है। अब इस परिवार ने 25 वे साल में प्रवेश कर लिया है। बैतूल में आज से 24 साल पहले कुछ समाजसेवियों  और पत्रकारो ने गरीब मरीजों बीमारों के लिए एक योजना की शुरुआत की थी। जिसने बीते 24 सालों में लाखों मरीजों को फायदा पहुँचाया है। शहर के समाजसेवियो ने यहां जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले आम और खास मरीजों की सेवा के लिए अपनी समाज सेवा की खास मिसाल पेश की है। हर सुबह साढ़े आठ बजते ही यहाँ शुरू हो जाता है सेवा का सिलसिला। पिछले 24 सालों से हर सुबह बिना नागा किये समाजसेवी मरीजों को पोषक तत्वों से बना अंकुरित आहार बांटते हैं।
हर दिन जिला अस्पताल में करीब 500 मरीजों को सुबह साढ़े आठ बजते ही अंकुरित आहार बाँटना शुरू कर दिया जाता है। पोषक तत्वों से बने आहार को लेकर सेवाकर्मी सबसे पहले आठ बजे अस्पताल पहुँचते हैं। फिर सेवा भावना के लिए छोटी सी प्रार्थना की जाती है। उसके बाद एक दर्जन से ज्यादा सेवाभावी सदस्य साथ लाये आहार को दोनों में भरकर हर वार्ड में पहुंचकर मरीज और उनके परिजनों को अंकुरित आहार देते हैं। सेवाभावी सदस्यों का यह कारवां बढ़ता ही जा रहा है।
चाहे ठंड हो गर्मी या फिर बारिश ये सिलसिला कभी नहीं रुकता। कोविड में जरूर काम रुका था। शादी की सालगिरह बर्थडे पुण्यतिथि लोग अस्पताल में ही मनाते हैं। अपने परिजनों की खास तिथियों पर नाम मात्र का शुल्क 500 रूपये देकर लोग इस योजना में शमिल हो जाते हैं।
हर दिन इसका मीनू तैयार होता है। कभी मुंग, कभी चना तो कभी सोयाबीन जैसा अनाज भिगो कर उसे अंकुरित कर हल्का चटपटा बनाकर परोसा जाता है।--


By - sagartvnews

02-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.